प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Jan 2022
  • 1 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया

चर्चा में क्यों? 

2 जनवरी, 2022 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय पर केंद्रित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

प्रमुख बिंदु

  • 700 करोड़ रुपए की लागत के इस विश्वविद्यालय का निर्माण 91.38 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के मॉडल तथा जनपद मेरठ में उत्पादित खेल के सामानों पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने एक स्टॉल पर एक्सरसाइज मशीन का इस्तेमाल करके भी देखा।
  • प्रधानमंत्री ने प्रदेश के नौजवानों को राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय के लिये बधाई देते हुए कहा कि यह आधुनिक यूनिवर्सिटी दुनिया की श्रेष्ठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होगी। यहाँ युवाओं को खेल से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएँ मिलेंगी।
  • इस विश्वविद्यालय में खेल, खेल विज्ञान तथा खेल प्रोद्योगिकी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के साथ प्रशिक्षण एवं शोध कार्य संचालिय किया जाएगा।
  • यह विश्वविद्यालय कैरियर के रूप में स्पोर्ट्स को अपनाने के लिये स्किल्स का निर्माण यहाँ हर साल एक हज़ार से अधिक बेटे-बेटियाँ बेहतरीन खिलाड़ी बनकर निकलेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने मणिपुर में स्थापित की गई थी।

राजस्थान Switch to English

शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक और सहायक कर्मचारियों का 29वाँ सम्मान समारोह

चर्चा में क्यों? 

2 जनवरी 2022 को राजस्थान के शिक्षा विभाग का 29वाँ राज्य स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी सम्मान समारोह पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान राज्य भर के 40 कार्मिकों का सम्मान किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि बीकानेर के शिक्षा निदेशालय का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। विभागीय परीक्षा कार्यालय को भी मज़बूती प्रदान की जाएगी। 
  • डॉ. कल्ला ने पुरस्कार की प्रशस्ति पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और ग्यारह हजार रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। 
  • कार्यक्रम का परिचय देते हुए वरिष्ठ सहायक सत्यनारायण व्यास ने बताया कि मंत्रालयिक और सहायक कर्मचारियों का सम्मान यह परंपरा वर्ष 1990 में शुरू हुई। अब तक 898 कार्मिकों को इस सम्मान से नवाज़ा गया है।

मध्य प्रदेश Switch to English

नीरू सिंह ज्ञानी एमडीएल में निदेशक मनोनीत

चर्चा में क्यों?

1 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश ग्वालियर की नीरू सिंह ज्ञानी को मजगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) में निदेशक मनोनीत किया गया है। 

प्रमुख बिंदु

  • एमडीएल में नीरू सिंह ज्ञानी के साथ हैदराबाद मल्लिकार्जुन राव और गुजरात के संभू प्रसाद तुंडिया को भी नियुक्त किया गया है। 
  • गौरतलब है कि एमडीएल कंपनी भारत सरकार सुरक्षा मंत्रालय का सार्वजनिक उपक्रम है, जो समुद्री जहाज और पनडुब्बी का निर्माण करता है।
  • वर्तमान में नीरू सिंह ज्ञानी पंजाबी साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद की निदेशक के रूप में कार्यरत है। निदेशक के साथ वे एमडीएल का कार्य भी देखेंगी। 
  • उन्होंने मुंबई स्थित एमडीएल कार्यालय पहुँचकर अपना पदभार सँभाला और प्रथम निदेशक के रूप में बैठक में हिस्सा लिया। वे (एमडीएल) द्वारा आयोजित निदेशक मंडलों की बैठकों में समय-समय पर भाग लेंगे। उनका कार्यकाल तीन वर्ष के लिये रहेगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

‘अडॉप्ट एन आँगनवाड़ी-कार्यक्रम

चर्चा में क्यों?

1 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश में आँगनवाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ करने के लिये समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘अडॉप्ट एन आँगनवाड़ी’कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • कार्यक्रम में आँगनवाड़ी केंद्रों को अपनाने के लिये जन-प्रतिनिधि, शासकीय कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, गैर-शासकीय संस्थाएँ, औद्योगिक संस्थाएँ और अन्य संगठन अधो-संरचना, आँगनवाड़ी संचालन, पोषण सुधार आदि गतिविधियों में सहयोग कर सकते हैं।
  • आँगनवाड़ी केंद्रों को अपनाने के लिये आँगनवाड़ी भवन एवं परिसर के लिये भूमि, आँगनवाड़ी भवन और कक्षों का निर्माण, पूर्व से निर्मित भवनों का सुधार, रंग-रोगन, पूर्व से निर्मित भवनों की बाउंड्री-वॉल का निर्माण, केंद्र में हैंड-पंप की स्थापना, बच्चों के लिये सुलभ शौचालय आदि के निर्माण में अपना सहयोग कर सकते हैं। 
  • इसके अतिरिक्त आँगनवाड़ी संचालन में सहयोग के लिये आउटडोर एवं इंडोर खेल सामग्री का प्रदाय, बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराना तथा केंद्र के संचालन में आवश्यक सामग्री जैसे पंखा, घड़ी, फर्नीचर, बर्तन आदि उपलब्ध करा सकते हैं। 
  • साथ ही जन-प्रतिनिधि बच्चों के पोषण सुधार के लिये आवश्यक वित्तीय अथवा पोषण सामग्री का प्रदाय, अति कम वज़न वाले बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भेजने के लिये आवश्यक सहयोग तथा उनके परिवार को आवश्यकतानुसार वित्तीय सहयोग अथवा सामग्री के रूप में सहायता प्रदान कर सकते हैं।
  • आँगनवाड़ी केंद्रों को अपनाने के लिये ज़िला स्तर पर ज़िला कलेक्टर को सहयोग राशि प्रदान की जा सकेगी। राशि, चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के रूप में ही स्वीकार की जाएगी।

झारखंड Switch to English

बीएसएल में अमोनियम सल्फेट प्लांट का उद्घाटन

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में बीएसएल के कोक ओवन और बाय प्रोडक्ट ग्रुप के नए अमोनियम सल्फेट प्लांट का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक (परियोजना) आर. कुशवाहा और कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) अतनु भौमिक ने किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • अमोनियम सल्फेट संयंत्र उप-उत्पाद समूह की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जहाँ कोक ओवन गैस को संसाधित किया जाता है और अमोनियम सल्फेट बनाने के लिये अमोनिया को इससे अलग किया जाता है। 
  • बीएसएल का विपणन विभाग अमोनियम सल्फेट को बाज़ार में बेचता है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से कृषि कार्य में उर्वरक के रूप में किया जाता है। 
  • इस परियोजना को जीएम (प्रोजेक्ट्स) पंकज देव राय, डीजीएम (प्रोजेक्ट्स) असगर रजा, जीएम (प्रोजेक्ट्स) चंद्रशेखर आजाद, जीएम (प्रोजेक्ट्स) दीपक कुमार और कोक ओवन अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से पूरा किया गया। 
  • इस संयंत्र की गैस संचालन क्षमता 1 लाख अस्सी हज़ार एनएम क्यूबिक प्रति घंटा है।

छत्तीसगढ़ Switch to English

छात्र आदित्य चौरसिया की अक्षय ऊर्जा पर बनाई पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर हुई चयनित एवं पुरस्कृत

चर्चा में क्यों?

1 जनवरी, 2022  को रायपुर के आरडी तिवारी आत्मानंद विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य चौरसिया द्वारा ऊर्जा पर बनाई गई पेंटिंग छत्तीसगढ़ राज्य से नेशनल स्तर पर चयनित एवं पुरस्कृत हुई है। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिये राष्ट्रपति द्वारा आदित्य चौरसिया को जनवरी माह में विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में अपने माता-पिता के साथ छात्र आदित्य चौरसिया ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पर बनाई गई पेंटिंग भी भेंट की। 
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदित्य को भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही 50 हजार रुपए का पुरस्कार जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आदित्य चौरसिया की पेंटिंग का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना, राज्य के लिये गौरव की बात है। आदित्य की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

छत्तीसगढ़ Switch to English

आरडीए की कॉलोनी में आवास खरीदी पर पत्रकारों को मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट

चर्चा में क्यों?

1 जनवरी, 2022 को छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में रायपुर विकास प्राधिकरण की कॉलोनी में आवास खरीदी पर पत्रकारों को 15 प्रतिशत की छूट की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब में स्थापित जिम का भी लोकार्पण किया। 

प्रमुख बिंदु

  • उन्होंने सांध्य दैनिक ‘अग्रदूत’में प्रतिदिन प्रकाशित होने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंग्य स्तंभ ‘झंगलू-मंगलू के गोठ’के किताब के रूप में संकलन और प्रकाशन के लिये दो लाख रुपए देने की भी घोषणा की। 
  • मुख्यमंत्री  ने कार्यक्रम में कोरोना काल में मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर को सम्मानित किया। 
  • छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव गुरुचरण सिंह होरा को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ Switch to English

राज्यपाल ने राजभवन छत्तीसगढ़ की नवीन वेबसाइट का किया लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

1 जनवरी, 2022 को  छतीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन छत्तीसगढ़ की नवीन वेबसाइट  का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेंडर 2022 का विमोचन भी किया।

प्रमुख बिंदु

  • राजभवन छत्तीसगढ़ की वेबसाइट में राज्यपाल सुश्री उइके का जीवन परिचय, उनकी गतिविधियों, कार्यक्रमों, संवैधानिक दायित्व, कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल के दायित्व, राजभवन सचिवालय की संपूर्ण जानकारी एवं विश्वविद्यालयों से संबंधित जानकारी, राज्यपाल से भेंट-मुलाकात के लिये आवेदन पत्र का प्रारूप एवं प्रक्रिया का विवरण भी दिया गया है। 
  • वेबसाइट में पूर्व राज्यपालों के जीवन परिचय, महत्त्वपूर्ण अवसरों पर राज्यपाल के भाषण फोटोग्राफ्स और वीडियो क्लिपिंग, सूचना के अधिकार एवं कर्मचारीयों संबंधी जानकारी आदि भी शामिल की गई है।

छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ में दो नये अभियान की शुरुआत

चर्चा में क्यों?

1 जनवरी, 2022 को छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दो नए अभियान शुरू किये। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इन दोनों अभियानों का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु

  • ज़िला मुख्यालय अंबिकापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम से दोनों मंत्रियों ने वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ कर बच्चों के पठन और गणितीय कौशल विकास के लिये सौ दिवसीय अभियान तथा शाला त्यागी बच्चों के लिये व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम-स्किल हब एनिशिएटिव कार्यक्रम की शुरुआत की। 
  • स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दोनों योजनाओं के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना के कारण स्कूल बंद रहने से बच्चों के लर्निंग लॉस को कम करने के लिये राज्य व्यापी सौ दिनों का पठन एवं गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। 
  • इस सौ दिवसीय कार्यक्रम को तीन स्तरों के लिये तैयार किया गया है। पहला स्तर आंगनबाड़ी से कक्षा दूसरी तक के बच्चे, दूसरे स्तर में कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक और तीसरे स्तर में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है। 
  • यह कार्यक्रम 14 सप्ताहों में विभाजित है। प्रत्येक सप्ताह के लिये भाषा और गणित में अलग-अलग थीम साझा की जाएगी। इस थीम को बहुत अच्छे से कक्षा के सभी बच्चों में पूरे सप्ताह अभ्यास करवाते हुए उन्हें अनिवार्यत: दक्ष बनाए जाने के लिये सभी आवश्यक प्रयास शिक्षकों द्वारा किये जाएंगे। 
  • कक्षा के भीतर और बाहर समुदाय के सहयोग से सप्ताह के लिये निर्धारित सामग्री का अभ्यास कराया जाएगा।
  • मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिये स्किल हब इनिशिएटिव कार्यक्रम राज्य में पहली बार विद्यालय स्तर पर समग्र शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा पर आधारित कौशल केंद्र की पहल की जा रही है। 
  • इसके अंतर्गत राज्य में कुल 86 विद्यालयों का चयन भारत शासन द्वारा किया गया है। प्रथम चरण में प्रदेश के 17 ज़िलों के 18 विद्यालयों का चयन किया गया है। 
  • कौशल केंद्र के माध्यम से 15 से 29 आयु वर्ग के शाला छोड़ने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध व्यावसायिक कोर्स पर कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा, ताकि उनकी क्षमता का विकास हो सके और वे भविष्य में इन सीखे हुए कौशल का उपयोग जीविकोपार्जन या अन्य शैक्षिणिक गतिविधियों में कर सकें। इसके साथ ही कौशल केंद्र के माध्यम से शिक्षा से बाहर रहने वाले विद्यार्थियों को पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी हो सकेगा। 
  • इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम 40 विद्यार्थियों का एक बैच होगा। प्रशिक्षण से सर्टिफिकेशन कार्यक्रम की कुल अवधि 6 माह होगी। प्रशिक्षण प्रत्येक दिवस विद्यालय अवधि के बाद लगभग दो घंटे और साप्ताहिक अवकाश में संचालित किया जाएगा। 
  • स्किल हब इनिशिएटिव कार्यक्रम स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिये रोज़गारोन्मुखी प्रशिक्षण देने के लिये संचालित किया जा रहा है। इसमें आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेजों को भी जोड़ा गया है।  

उत्तराखंड Switch to English

रबी कृषक महोत्सव

चर्चा में क्यों?

2 जनवरी, 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र झबरेडा मंडी परिसर में कृषि विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित रबी कृषक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 13 योजनाओं का लोकार्पण तथा 121 योजनाओं का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई घोषणाएँ भी कीं, जिसके तहत झबरेडा में मिनी स्टेडियम और रोडवेज बस अडन्न स्थापित किया जाएगा। 
  • कस्बा झबरेडा में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ग्राम सालियर में हाईवे के समीप एक तिकोना आईलैंड पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 
  • मंगलौर देवबंद रोड पर मंडी तिराहे के समीप एक तिकोना आईलैंड पर एनएचएआई की एनओसी मिलने के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 
  • किसानों का मंडी शुल्क के संबंध में परीक्षण किया जाएगा। किसानों की कटी हुई आर.सी. समाप्त किये जाने के संबंध में विचार किया जायेगा। 
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषक निर्मला एवं देशराज सैनी को राष्ट्रीय खाद्य योजना के अंतर्गत 15 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2