प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 02 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

बुधनी खिलौना महोत्सव

चर्चा में क्यों?

1 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधनी खिलौना महोत्सव का वर्चुअली शुभारंभ किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • बुधनी खिलौना महोत्सव का आयोजन 1 से 14 नवंबर, 2021 तक बुधनी के दशहरा मैदान में किया जाएगा।
  • गौरतलब है कि बुधनी लकड़ी के खिलौनों के लिये प्रसिद्ध है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा बुधनी के काष्ठ शिल्पकारों की बेहतरी एवं बुधनी के खिलौनों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिये सरकार द्वारा पहल करने की बात कही गई है।
  • इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधनी की खिलौना कला को बढ़ावा देने एवं रोज़गार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से बुधनी में खिलौना क्लस्टर का निर्माण किया जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2