उत्तराखंड Switch to English
'खाकी में स्थितप्रज्ञ' रिलीज़
चर्चा में क्यों?
हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के पूर्व DGP अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित पुस्तक खाकी में स्थितप्रज्ञ का विमोचन किया।
मुख्य बिंदु
- पुस्तक विमोचन:
- देहरादून के IRDT सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खाकी में स्थितप्रज्ञ नामक पुस्तक का विमोचन किया।
- यह पुस्तक अनिल रतूड़ी के IPS अधिकारी के रूप में कार्यकाल के दौरान के उनके संस्मरणों और अनुभवों पर आधारित है।
-
यह पुस्तक रतूड़ी द्वारा साढ़े तीन दशकों में सामना की गई चुनौतियों, अनुभवों और स्मृतियों को प्रस्तुत करती है।
- इसका उद्देश्य नए पुलिस अधिकारियों को धैर्य, दृढ़ संकल्प और समर्पण के माध्यम से चुनौतियों का सामना करने में सहायता प्रदान करना है।

