मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यों की समीक्षा की | उत्तर प्रदेश | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

1 अगस्त, 2023 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और व्यापक जनहित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।  

प्रमुख बिंदु 


बाढ़ एनटीपीसी की चौथी इकाई शुरू, बिहार को मिलने लगी 396 मेगावाट अतिरिक्त बिजली | बिहार | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

1 अगस्त, 2023 को एनटीपीसी बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के स्टेज-वन के 660 मेगावाट की दूसरी इकाई से वाणिज्यिक बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा तय आवंटन के हिसाब से इस यूनिट से 60 प्रतिशत यानी 396 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति बिहार को मिलने लगी है। शेष बिजली झारखंड, ओडिसा और सिक्किम राज्यों को दी जा रही है। 

प्रमुख बिंदु  


राजस्थान प्रीमियर लीग की शुरुआत 19 अगस्त से | राजस्थान | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

1 अगस्त, 2023 को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की तर्ज पर राजस्थान प्रीमियर लीग (आरपीएल) की शुरुआत 19 अगस्त से होने की औपचारिक घोषणा की। 

प्रमुख बिंदु  


दूरसंचार की सुगमता एवं विस्तार दिशा-निर्देश 2023 का अनुमोदन | मध्य प्रदेश | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

1 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक में भारत सरकार द्वारा जारी राईट ऑफ वे नियम, 2022 तथा भारतीय तार (अवसंरचना सुरक्षा) नियम, 2022 के साथ संरेखण करते हुए तैयार की गई ‘मध्य प्रदेश में दूरसंचार अवसंरचना की स्थापना को सुगम बनाने हेतु नीति 2023’ एवं ‘मध्य प्रदेश में दूरसंचार अवसंरचना की स्थापना को सुगम बनाने हेतु दिशा-निर्देश 2023’ का मंत्रि-परिषद द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।  

प्रमुख बिंदु 


युवाओं को कला प्रशिक्षण फैलोशिप- 2023 | मध्य प्रदेश | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

1 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में मंत्रि-परिषद ने ‘युवाओं को कला प्रशिक्षण फैलोशिप-2023’ देने का निर्णय लिया।  

प्रमुख बिंदु 


मध्य प्रदेश मंत्री परिषद के महत्त्वपूर्ण निर्णय | मध्य प्रदेश | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

1 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य शासन के सभी विभागों के समान संवर्गों के लिये सुनिश्चित केरियर प्रोन्नयन योजना लागू करने की स्वीकृति के साथ ही कई अन्य महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

प्रमुख बिंदु 


म.प्र. निपुण प्रोफेशन में युवाओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू | मध्य प्रदेश | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

1 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने मध्य प्रदेश निपुण प्रोफेशन प्रोग्राम में चयनित युवाओं के प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


ऐतिहासिक कर्ण कोट टीले से मिला महाभारतकालीन ग्रेवयार्ड ऑब्जेक्ट | हरियाणा | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

1 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के फतेहाबाद ज़िले के भूना के गांव भट्टू के ऐतिहासिक कर्ण कोट टीले से महाभारतकालीन ग्रेवियार्ड ऑब्जेक्ट मिला है। इस ऑब्जेक्ट से उस दौर में मिट्टी के बर्तनों व कपों को तराशा जाता था।  

प्रमुख बिंदु  


झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) विधेयक 2023 | झारखंड | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

1 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने ‘झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) विधेयक 2003’ तैयार किया है, जिसे जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु  


मुनाफा देने के मामले में देवघर एयरपोर्ट देश में 7वें स्थान पर | झारखंड | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

1 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी मुनाफा कमाने वाले देश के शीर्ष-19 एयरपोर्ट की सूची में देवघर एयरपोर्ट देश में 7वें स्थान पर है। 

प्रमुख बिंदु  


टाटा टेक्नोलॉजीस और तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के बीच एमओयू | छत्तीसगढ़ | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

1 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में राज्य के 36 शासकीय आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिये तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और टाटा टेक्नोलॉजीस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। 

प्रमुख बिंदु  

 


टिहरी की श्रुतिका राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिये चयनित | उत्तराखंड | 02 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

31 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार टिहरी की श्रुतिका सिलस्वाल का चयन राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिये हुआ है। उनका चयन राष्ट्रमंडल देशों के कुल 50 युवाओं में किया गया है, जिसमें चार भारतीय शामिल हैं। सितंबर में उन्हें लंदन में यह पुरस्कार दिया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु