उत्तर प्रदेश Switch to English
15 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
चर्चा में क्यों?
1 जून, 2022 को उत्तर प्रदेश देश में 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बन गया है।
प्रमुख बिंदु
- उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जहाँ 15 करोड़ लोगों को कोविड टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।
- 19.95 करोड़ की आबादी (जनगणना-2011) वाला उत्तर प्रदेश अब तक राज्य के लोगों को 32.76 करोड़ से अधिक डोज़ प्रदान कर चुका है।
- प्रदेशवासियों को अतिरिक्त सुरक्षा कवच प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 10 जनवरी से अब तक लगभग 31.52 लाख बूस्टर डोज दिये जा चुके हैं।
- वहीं राज्य में 15-17 आयु वर्ग के बच्चों को अब तक 2,45,92,596 से अधिक टीके और 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को 1,02,11,117 से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है।

