प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 02 May 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड के रामगढ़ सिविल कोर्ट में फैमिली न्यायालय की शुरुआत

चर्चा में क्यों?

1 मई, 2023 को झारखंड हाईकोर्ट द्वारा रामगढ़ में कुटुंब कोर्ट की शुरुआत की गई है।

प्रमुख बिंदु

  • न्यायाधीश लोलार्क दुबे को कुटुंब कोर्ट का प्रधान जज नियुक्त किया गया है।
  • यह कोर्ट सिविल न्यायालय परिसर में ही संचालित होगा। कुटुंब कोर्ट में अब पारिवारिक विवाद से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई होगी।
  • विदित है कि रामगढ़ ज़िले में सिविल कोर्ट की स्थापना के समय से ही कुटुंब कोर्ट की स्थापना की मांग की जा रही थी। पिछले दो-तीन वर्षों में इसके लिये ज़िला अधिवक्ता संघ, रामगढ़ की ओर से हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं ज़ोनल न्यायाधीश से पत्राचार कर मांग की जा रही थी जो आज पूरी हुई।
  • कुटुंब कोर्ट का न्यायिक कार्य शुरू होने से पारिवारिक विवादों के निपटारे में तेजी आएगी एवं शीघ्र पक्षकार को न्याय मिलेगा।
  • साथ ही प्रधान ज़िला सत्र न्यायाधीश के यहाँ लंबित पारिवारिक मामलों का बोझ कम होगा, जिससे अब अन्य लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई होगी।

झारखंड Switch to English

नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स में झारखंड की आशा ने जीता स्वर्ण पदक

चर्चा में क्यों?

30 अप्रैल, 2023 को तक तमिलनाडु के तिरुअन्नामलाई शहर में आयोजित 21वीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की आशा किरण बारला ने 800 मीटर इवेंट में 2.07.51 मिनट के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

प्रमुख बिंदु

  • झारखंड के गुमला ज़िले की रहनेवाली आशा किरण बारला ने 29 अप्रैल को हीट में 2.08.38 मिनट का समय लेकर फाइनल में जगह बनाई थी।
  • नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन तमिलनाडु में 28 से 30 अप्रैल तक किया गया।
  • विदित है कि इससे पहले आशा ने पिछले साल कुवैत में आयोजित एशियन यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 800 मीटर में 2.06.79 मिनट का नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था।


झारखंड Switch to English

झारखंड में साहित्यकारों को दिये गए विभिन्न सम्मान

चर्चा में क्यों?

30 अप्रैल, 2023 को झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति की ओर से प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों एवं विविध भाषाओं के साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • वे साहित्यकार जिन्हें सम्मानित किया गया -
    • शंभू बादल : बिरसा मुंडा शिखर सम्मान
    • प्रह्लाद चंद्र दास : भारत यायावर स्मृति सम्मान
    • पंकज मित्र :राधाकृष्ण स्मृति सम्मान
    • बासु बिहारी :श्रीनिवास पारी सम्मान
    • वंदना टेटे :सुशीला समद सम्मान
    • विनोद राज विद्रोही : रघुनाथ स्मृति सम्मान
    • नरेश अग्रवाल: विनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान
    • मयंक मुरारी: डॉ रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान
    • रतन महतो : संत कवि सृष्टिधर स्मृति सम्मान
    • अमरेंद्र सुमन : कॉमरेड महेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान
  • इस अवसर पर संघर्ष समिति के महासचिव नीरज नीर ने झारखंड में साहित्य अकादमी की स्थापना करने की मांग की।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow