प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 May 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

अरविंद पनगढ़िया बने नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति

चर्चा में क्यों?

29 अप्रैल, 2023 को भारत सरकार द्वारा प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया को बिहार के नालंदा ज़िले में स्थित प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय का कुलाधिपति नियुक्त किया ​है​।

प्रमुख बिंदु

  • नवनियुक्त कुलाधिपति ​अरविंद ​पनगढ़िया वर्ष 2015 में स्थापित नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • पद्मभूषण से सम्मानित ​अरविंद​ पनगढ़िया वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका की सम्मानित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।
  • उल्लेखनीय है कि बिहार के नालंदा ज़िले में स्थित प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर में ही नवस्थापित नालंदा विश्वविद्यालय भारतीय संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित राष्ट्रीय महत्त्व का एक अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है, जो विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में कार्य करता है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow