प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 02 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश पर्यटन और संस्कृति, फ्रेंच इंस्टीट्यूट एवं अलायंस फ्राँसे के मध्य एमओयू

चर्चा में क्यों? 

30 अप्रैल, 2022 को फ्राँस में प्रदेश की पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रसार और कलात्मक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिये मध्य प्रदेश पर्यटन और संस्कृति, फ्रेंच इंस्टीट्यूट एवं अलायंस फ्राँसे के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।  

प्रमुख बिंदु 

  • काउंसिल जनरल ऑफ फ्राँस जीन मार्क सेरे चर्लेट की उपस्थिति में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन, भारत में फ्राँस दूतावास/भारत में फ्रेंच इंस्टीट्यूट (IFI) के निदेशक इमैनुएल लेब्रन डेमियंस और अलायंस फ्राँसे भोपाल (AFB) की प्रेसीडेंट डॉ. बर्था रथिनम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।   
  • एमओयू के तहत मध्य प्रदेश और फ्राँस के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को साझा किया जाएगा। साथ ही फ्राँस के पर्यटकों को मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों और आयोजन के संबंध में जानकारी देकर आमंत्रित किया जाएगा।   
  • एमओयू में शामिल गतिविधियों में सांस्कृतिक और कलात्मक आदान-प्रदान, संगोष्ठियों, सम्मेलनों का आयोजन, त्योहारों, कार्यक्रमों, वाद-विवाद, प्रदर्शनियाँ, कार्यशालाएँ, प्रशिक्षण, त्योहारों का विकास और संयुक्त कार्यक्रम, संगीत कार्यक्रम और फिल्मों की स्क्रीनिंग आदि है।   
  • फ्राँस के प्रतिनिधि दल को संचालक विश्वनाथन ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों, पर्यटन संबंधी गतिविधियों और निगम द्वारा दी जाने वाली पर्यटक सेवाओं तथा सुविधाओं और प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन, जैसे- खजुराहो डांस फेस्टिवल, तानसेन समारोह ग्वालियर सहित अन्य आयोजनों की जानकारी दी। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow