साँप काटने से मौत पर परिजनों को मिलेंगे 4 लाख रुपए | बिहार | 02 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

31 मार्च, 2022 को बिहार की उपमुख्यमंत्री-सह-आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी ने विधानसभा में घोषणा की कि यदि राज्य में किसी भी व्यक्ति की कभी भी साँप के डसने से मृत्यु होती है, तो राज्य सरकार मृतक के निकटतम परिजन को 4 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देगी।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश में होगी स्टेम सेल थेरैपी आधारित बोनमेरो ट्रांसप्लांट एवं पीडियाट्रिक कैंसर यूनिट की स्थापना | मध्य प्रदेश | 02 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2022 को मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि प्रदेश में स्टेम सेल थेरैपी आधारित बोनमेरो ट्रांसप्लांट एवं पीडियाट्रिक कैंसर यूनिट की स्थापना की जाएगी।

प्रमुख बिंदु


ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की ज़िला सलाहकार समितियाँ गठित | हरियाणा | 02 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में राज्य सरकार ने हरियाणा के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिये गठित हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की मदद के लिये सभी ज़िलों में व्यापारियों की सलाहकार समितियों का गठन किया है।

प्रमुख बिंदु


सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना | झारखंड | 02 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में देवघर एवं जामताड़ा ज़िले के चार प्रखंडों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के निमित्त सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना हेतु 484.35 करोड़ रुपए के प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

प्रमुख बिंदु


पाटन में देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 02 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ज़िले के पाटन में देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने ‘हमर लैब’ का भी उद्घाटन किया। यहाँ पर 54 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे।

प्रमुख बिंदु


विज्ञान की समझ आसान बनाने के लिये की गई विज्ञान पार्क की स्थापना | छत्तीसगढ़ | 02 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2022 को छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की महिला वैज्ञानिक जे.के. राय ने बताया कि विज्ञान को रुचिकर और आसान बनाने के लिये छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के द्वारा विद्यालयीन छात्रों के लिये विद्यालय परिसर में विज्ञान पार्क की स्थापना की गई है।

प्रमुख बिंदु