नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 02 Mar 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार की बबीता गुप्ता का ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023’ के लिये चयन

चर्चा में क्यों?

1 मार्च, 2023 को मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बिहार की बबीता गुप्ता को ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023’ के लिये चयनित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से आगामी चार मार्च को विज्ञान भवन, नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा उन्हें ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023’ से सम्मानित किया जाएगा।
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के तहत चार मार्च से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जाएगा।
  • विदित है कि प्लास्टिक कचरे से सजावटी सामग्री बनाकर खुद की जीविका चलाने के साथ दूसरी महिलाओं को भी राह दिखा रहीं मुजफ्फरपुर की सीहो गाँव निवासी बबीता गुप्ता स्वयं सहायता समूह (जीविका) की सदस्य हैं और स्वच्छता तथा पेयजल के विभिन्न श्रेणियों के लिये हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उनका चयन किया गया है।
  • पति की दिव्यांगता के बाद वह जीविका की सदस्य बनीं और प्लास्टिक कचरे से उपयोगी वस्तु बनाने का हुनर जाना। इससे वह खुद स्वावलंबी बन चुकी हैं। अब वह गाँव की महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। उनकी इस पहल से 24 से अधिक महिलाएँ आत्मनिर्भर हो चुकी हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2