नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 02 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने किया ‘शिव ज्योति अर्पणम’कार्यक्रम की शुरुआत

चर्चा में क्यों?

1 मार्च, 2022 को महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन की क्षिप्रा नदी के रामघाट पर 15 दीये प्रज्वलित कर ‘शिव ज्योति अर्पणम’कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु 

  • ‘शिव ज्योति अर्पणम’कार्यक्रम में रामघाट पर दीप प्रज्वलन का कार्य प्रारंभ हुआ। उज्जैन की जनता ने रामघाट, दत्त अखाड़ा, नृसिंह घाट, गुरुनानक घाट, सुनहरी घाट पर एकसाथ 11 लाख 71 हज़ार 78 दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन का नाम दर्ज कर दिया।
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि निश्चल बारोट ने मुख्यमंत्री को इसका प्रमाण पत्र सौंपा। 
  • उल्लेखनीय है कि उज्जैन ने विगत नवंबर में अयोध्या में बनाए गए 9 लाख 41 हज़ार के दीप प्रज्वलन के रिकॉर्ड को तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नया रिकॉर्ड दर्ज किया। 
  • मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन नगर का जन्म-दिवस गुड़ी पड़वा (वर्ष प्रतिपदा) पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि न केवल अवंतिका बल्कि प्रदेश के हर गाँव, हर शहर का अपना जन्म-दिवस मनेगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2