प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 02 Feb 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

राम वन गमन पथ पुनरवलोकन पुस्तक का विमोचन

चर्चा में क्यों?

1 फरवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘राम वन गमन पथ पुनरवलोकन’ पुस्तक का अपने निवास कार्यालय में विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर इस पुस्तक के लेखक डॉ. रामगोपाल सोनी तथा प्रकाशक उज्जैन के पुष्कर बाहेती उपस्थित थे। डॉ. सोनी भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 
  • पुस्तक के लेखक डॉ. रामगोपाल सोनी ने बताया कि इस पुस्तक से जहाँ एक ओर राम वन गमन के वास्तविक पथ का मार्ग प्रशस्त होगा वही प्रमुख संतों के आश्रम और उनके महत्त्व को लोग जान सकेंगे। 
  • कालांतर में इन क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी यह पुस्तक सहायक होगी।
  • यह पुस्तक 11 अध्यायों में विभाजित है जिसमें 316 पृष्ठ हैं। इस पुस्तक में विभिन्न आश्रमों का भी वर्णन किया गया है।
  • इस पुस्तक में विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण के वन गमन, अयोध्या से चित्रकूट, चित्रकूट से अमरकंटक, अमरकंटक से दंडकारण्य, पंचवटी से किष्किंधा, प्रवर्षण पर्वत से लंका की ओर प्रस्थान, सेतु बंध तथा लंका से पुष्पक विमान से अयोध्या आगमन का विस्तृत उल्लेख है।

मध्य प्रदेश Switch to English

राज्य शूटिंग अकादमी परिसर में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक इंडोर शूटिंग रेंज

चर्चा में क्यों?

1 फरवरी, 2022 को मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि राज्य शूटिंग अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अत्याधुनिक इंडोर फाइनल शूटिंग रेंज का निर्माण किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश ने शूटिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी का प्रस्ताव भेजा है। इस रेंज के बन जाने पर मध्य प्रदेश में वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा सकेगा।
  • खेल मंत्री ने कहा कि शूटिंग के लिये पूरे प्रदेश में दोबारा टैलेंट सर्च किया जाएगा। सिर्फ भोपाल, इंदौर के बच्चों को ही नहीं, सुदूर इलाकों से भी नई प्रतिभाओं को खोजा और तैयार किया जाएगा।
  • उन्होंने प्रशिक्षकों को प्रत्येक खिलाड़ी के खेल के सकारात्मक और कमजोर पक्ष की लगातार मॉनीटरिंग करने तथा प्रशासनिक और व्यवस्थाओं में कमी होने पर खेल संचालक को अवगत कराने का निर्देश दिया।
  • खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सलालम विधा की समीक्षा के दौरान कहा कि ओलंपिक की तर्ज पर भोपाल में ऑर्टिफिशियल सलालम कोर्स विकसित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

विद्युत कार्मिकों की पेंशन योजना में कंपनी के मासिक अंशदान में हुई वृद्धि

चर्चा में क्यों?

1 फरवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी क्षेत्र के अंतर्गत 1 जनवरी, 2005 अथवा इसके बाद नियुत्त एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना के पात्र कार्मिकों के लिये कंपनी द्वारा मासिक अंशदान, वेतन और महँगाई भत्ते की राशि का 14 प्रतिशत कर दिया गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • यह आदेश 1 अप्रैल, 2021 से प्रभावशील होगा। कार्मिकों द्वारा देय मासिक अंशदान वेतन और महँगाई भत्ते का 10 प्रतिशत यथावत् रहेगा।
  • बढ़ी दर से कंपनी अंशदान की राशि माह फरवरी 2022 के वेतन भुगतान के साथ जमा होना शुरू होगी। 
  • 1 अप्रैल, 2021 से 31 जनवरी, 2022 तक की अवधि के कंपनी अंशदान की बकाया राशि को मार्च एवं अप्रैल 2022 में दो समान किस्तों में जमा किया जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2