नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 02 Jan 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

प्रदेश में विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिये 24.87 करोड़ रुपए की स्वीकृति

चर्चा में क्यों?

31 दिसंबर, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के क्रम में प्रदेश के 6 चिकित्सा महाविद्यालयों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिये 24 करोड़ 87 लाख 22 हज़ार रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर एवं उदयपुर के चिकित्सा महाविद्यालयों के लिये विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण खरीदे जाएंगे। इससे आमजन को अपने शहर में ही सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढीकरण के लिये घोषणा की गई थी। इसी क्रम में यह स्वीकृति दी गई है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2