प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Nov 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

महिला होमगार्डों को मिलेगा मातृत्व अवकाश

चर्चा में क्यों?

28 नवंबर, 2023 को उत्तराखंड राज्य शासन की ओर से अन्य विभागों की तरह ही महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश दिये जाने की अनुमति प्रदान की गई है। अब महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा।

प्रमुख बिंदु

  • विदित हो कि अब तक प्रदेश में होमगार्डों को मातृत्व अवकाश की सुविधा नहीं थी, लेकिन हाल ही में आईजी केवल खुराना की ओर से पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की तरह महिला होमगार्डों के लिये भी शासन से मातृत्व अवकाश की सिफारिश की गई थी।
  • राज्य शासन ने आईजी केवल खुराना की सिफारिश को गंभीरता से लिया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश प्रदान करने की अनुमति दे दी है।
  • प्रदेश में छह हज़ार से अधिक महिला और पुरुष होमगार्ड हैं। आईजी केवल खुराना की ओर से लगातार होमगार्डों को हाईटेक बनाने और पुलिस की तरह ही सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
  • मातृत्व अवकाश के दौरान महिला होमगार्डों का वेतन नहीं कटेगा। उन्हें मातृत्व अवकाश का पूरा वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मातृत्व अवकाश के दौरान उच्चाधिकारी महिला होमगार्ड के कुशलक्षेम की भी जानकारी लेंगे।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2