प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Nov 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड के सात आईपीएस अधिकारियों सहित 16 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री विशिष्ट अभियान पदक-2023

चर्चा में क्यों?

31 अक्तूबर, 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड के सात आईपीएस अधिकारियों सहित 16 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री विशिष्ट अभियान पदक-2023 देने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई। 

प्रमुख बिंदु  

  • झारखंड के सात आईपीएस समेत 16 पुलिसकर्मियों को ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस’के लिये यह पदक दिया जाएगा।  
  • विदित हो कि लातेहार व गढ़वा ज़िले से घिरे बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों के खिलाफ 18 अगस्त, 2022 से एक फरवरी 2023 तक ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस’चलाया गया था, जो काफी सफल हुआ था। 
  • पदक के लिये नामित सात आईपीएस अधिकारियों में झारखंड के एडीजी (अभियान) संजय आनंदराव लाठकर, आईजी (अभियान) अमोल वीणुकांत होमकर, आईजी पलामू राजकुमार लकड़ा, डीआईजी राँची अनूप बिरथरे (तत्कालीन एसआईबी डीआईजी), विशेष शाखा की एसपी शिवानी तिवारी (वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर), लातेहार के एसपी अंजनी अंजन तथा गढ़वा के तत्कालीन एसपी अंजनी कुमार झा (वर्तमान में एसपी एसीबी) शामिल हैं। 
  • पदक के लिये नामित पुलिसकर्मियों में अस्सिटेंट कमांडेंट कमलेश कुमार, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, एसआई गौतम कुमार, एसआई मनोहर राम, एसआई जमील अंसारी, सेकेंड इन कमांड विवेकानंद सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार उरांव, कांस्टेबल रतन कुमार यादव व कांस्टेबल विष्णु शंकर के नाम शामिल हैं।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow