प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Aug 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

स्ट्रेंथलिफ्टिंग में झारखंड ने 11 गोल्ड समेत 18 पदक हासिल किये

चर्चा में क्यों? 

30 जुलाई,2023 को उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित 33वीं नेशनल स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन झारखंड ने 11 गोल्ड, 6 सिल्वर व 1 ब्रांज सहित कुल 18 पदक जीते। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस चैंपियनशिप में शुभम कुमार साहू को जूनियर वर्ग मे चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब मिला । वहीं 95 किग्रा जूनियर वर्ग में आयुष कुमार ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 
  • इस चैंपियनशिप में स्नेहा कुमारी ने दो स्वर्ण, सोनिया ने दो स्वर्ण, आयूष ने दो स्वर्ण, नील अमृत ने दो स्वर्ण, शुभम ने दो स्वर्ण और उस्मान ने एक स्वर्ण जीता; वहीं हीमा ने दो रजत, जबकि पूजा, सरस्वती, मोहम्मद उस्मान और हमीद ने एक-एक रजत हासिल किया तथा आरती को एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 
  • वहीं झारखंड के सचिव अशोक कुमार गुप्ता को ‘नेशनल रेफरी’से सम्मानित किया गया। 
  • उल्लेखनीय है कि इस चैंपियनशिप में देशभर के 22 राज्यों के लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। 
  • यह चैंपियनशिप 27 जुलाई से 30 जुलाई, 2023 तक उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित की गई।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow