प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Jul 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

राज्यपाल ने किया दिव्य कला मेले का उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

29 जून, 2023 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिव्यांगजनों के उत्पादों की वृहद स्तर पर ब्रांडिंग कर उनके हुनर और शिल्प कौशल को प्रोत्साहन देने के लिये केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • राज्यपाल ने दिव्य कला मेले में कहा कि दिव्यांगजनों के हुनर और उनके कौशल को जनता तक पहुँचाने की दिशा में इस तरह के मेलों की बहुत सार्थकता है। इन आयोजनों से दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास का सृजन होता है और उनके आर्थिक सशक्तीकरण को बल मिलता है।  
  • ये मेले दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिये ही नहीं, भारतीय कला और शिल्प के प्रसार की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण हैं। बाज़ारवाद और विज्ञापन के दौर में ऐसे मेले कला और संस्कृति से जुड़ी मन की अभिव्यक्ति को उत्पाद के रूप में सामने लाते हैं।  
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि देश में अलग- अलग राज्यों में दिव्य कला मेलों का आयोजन कर वहाँ के दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्पादों को मंच प्रदान किया जा रहा है।  
  • विदित है कि देश में 13 हज़ार शिविरों का आयोजन कर 25 लाख दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये गए हैं। समाज से इन आयोजनों को मिल रहे समर्थन से दिव्यांगजनों में नई आशा और स्वावलंबन की भावना का संचार हो रहा है।  
  • दिव्यांगजनों के कल्याण के लिये भारत सरकार ने विशेष पहल की है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके हुनर को निखारकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है।  
  • इस अवसर पर राज्यपाल ने दिव्यांग स्वावलंबन योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन को स्वरोज़गार शुरू करने के लिये रियायती ऋण की स्वीकृतियाँ, ट्राइसाइकिल, हियरिंग एड, वाकिंग स्टिक आदि सहायक उपकरण भी वितरित किये।


राजस्थान Switch to English

डीग में स्थापित होगा संग्रहालय

चर्चा में क्यों?

29 जून, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के भरतपुर ज़िले के डीग में संग्रहालय स्थापित करने के लिये 4.21 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • प्रस्ताव के अनुसार, भरतपुर राजवंश के इतिहास को प्रदर्शित करती गैलेरी, महाराजा सूरजमल गैलेरी, आर्म्स गैलेरी, मूर्ति गैलेरी, उत्खनन गैलेरी, कला एवं संस्कृति गैलेरी, ब्रजमंडल गैलेरी, पेंटिंग गैलेरी सहित कुल 8 गैलेरी का निर्माण किया जाएगा।
  • साथ ही, डीग किला क्षेत्र में मुख्य द्वार से संग्रहालय भवन तक हाई मास्ट लाइट, सोलर लाइट, जल आपूर्ति संबंधी कार्य, पर्यटकों की सुविधा के लिये आवागमन तथा अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे। 
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पर्यटकों को डीग किले के साथ-साथ भरतपुर के राजवंश, ब्रज की कला एवं संस्कृति, प्राचीनकाल के हथियारों सहित विभिन्न जानकारियाँ एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। 
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow