प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Jun 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

रायपुर विकास योजना, 2031

चर्चा में क्यों?

31 मई, 2022 को छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में राजधानी के न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यशाला में रायपुर विकास योजना, 2031 के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

प्रमुख बिंदु

  • रायपुर विकास योजना (पुनर्विलोकित), 2031 का प्रारूप नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है।
  • आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि रायपुर शहर में बढ़ती आबादी और विकास की संभावनाओं के कारण नियोजन के उद्देश्य से 2031 में 30 लाख आबादी को ध्यान में रखकर योजना तैयार की जा रही है।
  • रायपुर विकास योजना पुनर्विलोकन (प्रारूप), 2031 का उद्देश्य निवेश क्षेत्र में हरित क्षेत्र उपलब्ध कराना और उनमें सुधार करना है।
  • इसी तरह प्राकृतिक संसाधनों और जलस्रोतों का संरक्षण, पर्यावरण में सुधार, विकेंद्रीयकृत दृष्टिकोण तथा क्षेत्रीय यातायात के पृथक्करण पर ज़ोर दिया जा रहा है। साथ ही स्थानीय वाहनों की निर्बाध आवाजाही हेतु आंतरिक मार्गों में सुधार तथा भविष्य में होने वाले संभावित बदलाव-भूमि उपयोग के पैटर्न में बदलाव को शामिल किया गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow