प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Apr 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

डुमक गाँव को 8 महीने में मिलेगी सड़क

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर स्थित चमोली ज़िले के डुमक और अन्य गाँवों को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क, जो 17 वर्षों से विलंबित है, इस वर्ष के अंत से पहले पूरी हो जाएगी।

मुख्य बिंदु:

  • सूत्रों के मुताबिक डुमक में कुछ मतदाताओं ने सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी से तंग आकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
  • उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी (URRDA) के CEO ने एक बयान जारी कर कहा कि सड़क का बचा हुआ कार्य अगले आठ महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
    • एजेंसी राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी द्वारा निर्धारित मार्गदर्शन और मानदंडों के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यान्वयन के एकमात्र उद्देश्य के लिये कार्य करेगी।

भारत-चीन सीमा

  • भारत और चीन के बीच की सीमा अपने पूरे भाग में स्पष्ट रूप से सीमांकित नहीं है तथा कुछ हिस्सों में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कोई पारस्परिक सहमति भी नहीं है।
  • LAC वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद अस्तित्व में आया।
  • भारत-चीन सीमा को तीन सेक्टरों/क्षेत्रों में बाँटा गया है:
    • पश्चिमी क्षेत्र: लद्दाख
    • मध्य क्षेत्र: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड
    • पूर्वी क्षेत्र: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम


उत्तराखंड Switch to English

गंगोत्री धाम में बर्फबारी

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड में देवी गंगा को समर्पित सबसे ऊँचे मंदिर गंगोत्री धाम में बारिश और बर्फबारी हुई।

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन ज़िलों और लाहौल-स्पीति के कुछ हिस्सों के लिये अलर्ट जारी किया था।

मुख्य बिंदु:

  • गंगोत्री मंदिर जहाँ देवी गंगा की पूजा की जाती है, 20 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और सफेद ग्रेनाइट पर उत्कृष्ट नक्काशी का दावा करता है।
  • यह गंगा नदी का उद्गम स्थल है और उत्तराखंड के चार धाम तीर्थस्थलों में से एक है।
  • चार धाम यात्रा में शामिल अन्य तीर्थस्थल बद्रीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हैं।
  • नदी को उद्गम स्थल पर भागीरथी कहा जाता है और देवप्रयाग से आगे जहाँ यह अलकनंदा से मिलती है, इसका नाम गंगा हो जाता है।
  • पवित्र नदी का उद्गम गोमुख में है, जो गंगोत्री ग्लेशियर में स्थित है और गंगोत्री से 19 किमी. की दूरी पर है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)

  • IMD की स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी। यह देश की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा है और मौसम विज्ञान एवं संबद्ध विषयों से संबंधित सभी मामलों में प्रमुख सरकारी एजेंसी है।
  • यह भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक एजेंसी के रूप में कार्य करती है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • IMD विश्व मौसम विज्ञान संगठन के छह क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्रों में से एक है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2