प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश से 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय तीरंदाज़ी टीम में चयन

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाज़ी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार, रागिनी मार्को तथा सृष्टि सिंह का भारतीय तीरंदाज़ी टीम में चयन किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • तीनों ही अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को जबलपुर स्थित राज्य तीरंदाजी अकादमी के कोच रिचपाल सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
  • मुस्कान किरार ने एशियाई खेलों (2018) में रजत पदक, रागिनी मार्को ने यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप (मैड्रिड, स्पेन) में मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा सृष्टि सिंह ने इटली में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भाग लेने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किया है।
  • मुस्कान किरार मूलरूप से जबलपुर की निवासी हैं, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 में एकलव्य पुरस्कार और वर्ष 2019 में विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम इस वर्ष पाँच विश्व कप (विभिन्न चरणों) और एशियाई खेलों (चीन) में भाग लेगी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow