प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Feb 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक दल ने परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना।

मुख्य बिंदु:

  • झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हेमंत सोरेन को भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
    • यह इस्तीफा ED के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री से राँची में उनके आधिकारिक आवास पर सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद आया।
    • झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा इस्तीफा को स्वीकार कर लिया गया।
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया।
  • चंपई सोरेन सरायकेला से पाँच बार विधायक चुने गए। 1990 के दशक में उन्होंने JMM संरक्षक शिबू सोरेन के साथ अलग झारखंड राज्य के निर्माण के आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ED)

  • प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक बहु-अनुशासनात्मक संगठन है जो मनी लॉन्ड्रिंग (अवैध धन को वैध करना) के अपराधों और विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन की जाँच करता है।
    • यह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन कार्य करता है।
  • भारत सरकार की एक प्रमुख वित्तीय जाँच एजेंसी के रूप में ED भारत के संविधान और कानूनों के सख्त अनुपालन में कार्य करता है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2