नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

रांची रेलवे स्टेशन से प्रीपेड ऑटो सेवा शुरू

चर्चा में क्यों?

31 दिसंबर, 2021 को रेलवे मंडल प्रबंधक (डीआरएम), प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में रांची विधायक, चंदेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा यात्रियों को और अधिक सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से रांची रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड ऑटो सेवा प्रणाली का उद्घाटन किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, विकलांग और बीमार यात्रियों को स्टेशन से अपने गंतव्य तक जाने में काफी सहूलियत होगी और उन्हें कुछ ऑटो चालकों द्वारा वसूले जाने वाले मनमाने किराए से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही महिला यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुँचने में मदद करेगी।
  • इस प्रीपेड ऑटो सेवा प्रणाली के तहत यात्रा शुल्क के रूप में भुगतान की जाने वाली राशि ज़िला परिवहन विभाग से अनुमोदन के परिणामस्वरूप एक निश्चित मानक के तहत निर्धारित की गई है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यात्री 139 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • रांची रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड ऑटो सेवा काउंटर से ऑटो बुकिंग की जाएगी। इसके लिये बूथ बनाया गया है। जहाँ यात्रियों को पहले भुगतान करना होगा। इसके बाद यात्री को रसीद दी जाएगी।
  • प्रीपेड बूथों से चलने वाले ऑटो के रेट रूट और दूरी के हिसाब से तय किये गए हैं। इसके तहत यात्रियों से बुकिंग के लिये न्यूनतम 100 रुपए और अधिकतम 300 रुपए का शुल्क लिया जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2