पीसीएस
आर.पी.एस.सी. - प्रकृति एवं प्रक्रिया
- 01 Aug 2021
- 12 min read
परिचय
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) राज्य प्रशासनिक तंत्र में ग्रुप A और ग्रुप B के रिक्त पदों के लिये RAS/RTS परीक्षा आयोजित करता है। RAS परीक्षा को आधिकारिक रूप से 'राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएँ संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा' के रूप में जाना जाता है। यह परीक्षा राज्य लोक सेवा और साथ ही अधीनस्थ सेवा के लिये आयोजित की जाती है, जो लोक सेवा में एक सार्थक कॅरियर हेतु एक व्यापक और सम्मानित विकल्प प्रदान करती है।
RPSC-RAS परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- साक्षात्कार
- प्रत्येक चरण के अंतर्गत एक विशिष्ट पैटर्न का अनुसरण किया जाता है जिसका उद्देश्य अभ्यर्थियों की योग्यता, ज्ञान और व्यक्तित्व का गहन मूल्यांकन करना होता है।
- परीक्षा का विस्तृत पैटर्न अधोलिखित है।
चरण |
प्रमुख विशेषताएँ |
कुल प्रश्न पत्र |
अंक |
विवरण |
प्रारंभिक |
वस्तुनिष्ठ प्रकृति |
1 |
200 |
सामान्य ज्ञान, तर्क क्षमता और विश्लेषणात्मक कौशल का आकलन। |
मुख्य |
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिये वर्णनात्मक (मुख्य) परीक्षा |
4 |
800 |
सामान्य अध्ययन और भाषा सहित विभिन्न विषयों में गहन ज्ञान का मूल्यांकन। |
साक्षात्कार |
लोक सेवा हेतु उम्मीदवारों की उपयुक्तता का आकलन करने का अंतिम चरण |
- |
100 |
व्यक्तित्व, संचार कौशल, आत्मविश्वास और प्रशासनिक भूमिकाओं के बोध का मूल्यांकन। |
- चयन एवं भर्ती:
- प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिये चयनित किये जाते हैं।
- जो उम्मीदवार साक्षात्कार में उत्तीर्ण होंगे, वे उन पदों पर भर्ती के लिये पात्र होंगे जिनके लिये उन्होंने आवेदन किया है।
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
- RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित परीक्षा होगी।
विषय |
कुल प्रश्न |
कुल अंक |
परीक्षा अवधि |
सामान्य अध्ययन और सामान्य विज्ञान |
150 |
200 |
3 घंटे |
RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न विवरण
- ऋणात्मक अंकन और पांचवाँ विकल्प: RPSC-RAS भर्ती परीक्षा में, अभ्यर्थियों को अब प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य है, क्योंकि किसी प्रश्न के अनुत्तरित रहने पर ऋणात्मक अंकन किया जाएगा।
- इसे समायोजित करने के लिये, आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों, जो किसी उत्तर के बारे में अनिश्चित हैं, के लिये पांचवाँ विकल्प प्रस्तुत किया है।
- अभ्यर्थियों को अपने चुने हुए उत्तर को OMR शीट पर नीले बॉलपॉइंट पेन से पाँच गोलों में से एक को भरकर चिह्नित करना होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिये एक विकल्प का चयन करना अनिवार्य है।
- यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर का बोध नहीं है तो उसे पाँचवें विकल्प का चयन करना होगा। किसी भी विकल्प का चयन न करने पर प्रति प्रश्न 1/3 अंक का ऋणात्मक अंकन होगा।
- इसके अतिरिक्त, यदि किसी अभ्यर्थी के 10% से अधिक प्रश्नों के उत्तर अनुत्तरित रहते हैं (बिना किसी विकल्प को चिन्हित किये), तो उसे परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- परीक्षा उपरांत निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा OMR शीट के साथ हेरफेर की रोकथाम करने हेतु अभ्यर्थियों को अपने उत्तर चिन्हित करने हेतु 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- योग्यता मानदंड: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित कटऑफ जितने अंक होने पर ही अभ्यर्थी RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा के लिये अर्हता प्राप्त करेंगे और मुख्य परीक्षा हेतु चयनित किये जाएंगे।
- प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक का अंतिम अंक में योग नहीं किया जाता है जिसमें केवल मुख्य (लिखित) परीक्षा या साक्षात्कार के अंक शामिल होते हैं।
- भाषा: RPSC RAS प्रारंभिक प्रश्न पत्र हिंदी और साथ ही अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध कराया जाता है।
मुख्य परीक्षा पैटर्न
- RPSC RAS मुख्य परीक्षा के अंक विभाजन के अनुसार, प्रश्न पत्र 1, 2, 3 और 4 प्रत्येक 200 अंक के हैं।
- जो अभ्यर्थी RPSC RAS मुख्य परीक्षा के लिये निर्दिष्ट कट-ऑफ जितने अंक प्राप्त कर अर्हता प्राप्त करेंगे, वे RPSC RAS साक्षात्कार के लिये उपस्थित होने के पात्र होंगे।
- लिखित परीक्षा में निम्नलिखित चार प्रश्न पत्र शामिल होंगे जो वर्णनात्मक/विश्लेषणात्मक होंगे। अभ्यर्थी को अधोवर्णित सभी प्रश्न पत्र देने होंगे जिसमें संक्षिप्त, मध्यम, दीर्घ उत्तरीय और वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न भी शामिल होंगे। सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेज़ी का स्तर सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिये 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
विषय |
कुल अंक |
परीक्षा अवधि |
प्रश्न पत्र I: सामान्य अध्ययन- I |
200 |
3 घंटे |
प्रश्न पत्र II: सामान्य अध्ययन- II |
200 |
3 घंटे |
प्रश्न पत्र III: सामान्य अध्ययन- III |
200 |
3 घंटे |
प्रश्न पत्र IV: सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेज़ी |
200 |
3 घंटे |
- मुख्य परीक्षा में प्रवेश दिए जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या परीक्षा के माध्यम से उस वर्ष में उपलब्ध कुल रिक्तियों की अनुमानित संख्या की पंद्रह गुनी होगी, किंतु उक्त श्रेणी में वे सभी अभ्यर्थी भी मुख्य परीक्षा लिख सकेंगे, जो आयोग द्वारा किसी निम्न श्रेणी के लिये निर्धारित अंक प्राप्त करेंगे।
- मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व और मौखिक परीक्षा में उपस्थित होने के लिये अर्हता प्राप्त करने हेतु प्रत्येक प्रश्न पत्र में न्यूनतम 10% अंक और मुख्य परीक्षा में सभी प्रश्न पत्रों के अधिकतम अंकों में से कुल मिलाकर 15% अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।
- परंतु यह भी कि:-
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।
- परंतु यह भी कि:-
प्रश्न पत्र I: सामान्य अध्ययन- I
RPSC RAS मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र 1 में देश के इतिहास और अर्थव्यवस्था पर आधारित प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र 1 को तीन खंडों में वर्गीकृत किया गया है जैसे खंड अ, ब और स जहाँ प्रत्येक खंड में क्रमशः 25, 16 और 7 प्रश्न होते हैं।
खंड |
प्रश्नों की संख्या |
प्रति प्रश्न अंक |
कुल अंक |
अ |
25 |
2 |
50 |
ब |
16 |
5 |
80 |
स |
7 |
10 |
70 |
कुल |
48 |
- |
200 |
प्रश्न पत्र II: सामान्य अध्ययन- II
RPSC RAS मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र 2 में राज्य और देश के भूगोल पर आधारित प्रश्न होंगे। RPSC RAS मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन- II प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा।
खंड |
प्रश्नों की संख्या |
प्रति प्रश्न अंक |
कुल अंक |
अ |
15 |
2 |
30 |
ब |
14 |
5 |
70 |
स |
10 |
10 |
100 |
कुल |
39 |
- |
200 |
प्रश्न पत्र III: सामान्य अध्ययन- III
RPSC RAS मुख्य परीक्षा प्रश्न पत्र 3 में सामयिक घटनाओं और भारतीय राजनीतिक व्यवस्था पर आधारित प्रश्न होंगे। RPSC RAS मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन- III प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा।
खंड |
प्रश्नों की संख्या |
प्रति प्रश्न अंक |
कुल अंक |
अ |
25 |
2 |
50 |
ब |
16 |
5 |
80 |
स |
7 |
10 |
70 |
कुल |
48 |
|
200 |
प्रश्न पत्र IV: सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेज़ी
RPSC RAS मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र 4 में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेज़ी पर आधारित प्रश्न होंगे। RPSC RAS मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन- IV प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा।
खंड |
कुल अंक |
अ |
70 |
ब |
80 |
स |
50 |
कुल |
200 |
साक्षात्कार
- RPSC RAS साक्षात्कार, परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिये अंतिम चरण है। केवल वे अभ्यर्थी जो RPSC RAS प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे साक्षात्कार के लिये उपस्थित होने के पात्र होंगे।
- RPSC RAS की इस परीक्षा में साक्षात्कार के लिये कुल 100 अंक निर्धारित किये गए हैं।
- मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर तैयार की जाती है।