झारखंड पी.सी.एस. मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम | 29 Apr 2025
झारखंड संयुक्त लोक सेवा परीक्षा का मुख्य चरण एक व्यापक मूल्यांकन है जिसे अभ्यर्थी के ज्ञान की गहनता, विश्लेषणात्मक कौशल और विविध विषयों की समझ का आकलन करने हेतु डिज़ाइन किया गया है। इसमें छह अनिवार्य वर्णनात्मक प्रश्न-पत्र शामिल हैं जो विभिन्न विषयों को सम्मिलित करते हैं।
संदर्भ के लिये पूरा पाठ्यक्रम प्रस्तुत किया गया है।
लिखित परीक्षा में निम्नलिखित प्रश्न-पत्र शामिल होंगे:
विषय |
अवधि |
अंक |
टिप्पणी |
प्रश्न-पत्र-I: सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेज़ी (50 अंक, प्रत्येक अलग उत्तर पुस्तिका में) |
3 घंटे |
100 |
यह प्रश्न-पत्र केवल योग्यता (क्वालीफाइंग) प्रकृति का होगा जिसमें 100 में से (हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों को मिलाकर) प्रत्येक अभ्यर्थी को न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने होंगे। |
प्रश्न-पत्र-II: भाषा और साहित्य: इस प्रश्न-पत्र के अंतर्गत प्रत्येक अभ्यर्थी को पंद्रह भाषाओं में से एक भाषा और साहित्य का चयन करना होगा। |
3 घंटे |
150 |
वर्णनात्मक प्रकार |
प्रश्न-पत्र-III: सामाजिक विज्ञान, जिसमें दो अलग-अलग खंड हैं – इतिहास और भूगोल – जिनका भार समान है। |
3 घंटे |
200 |
वर्णनात्मक प्रकार |
प्रश्न-पत्र-IV: भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था, लोक प्रशासन एवं सुशासन |
3 घंटे |
200 |
वर्णनात्मक प्रकार |
प्रश्न-पत्र-V: भारतीय अर्थव्यवस्था, वैश्वीकरण और सतत् विकास |
3 घंटे |
200 |
वर्णनात्मक प्रकार |
प्रश्न-पत्र-VI: सामान्य विज्ञान, पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी विकास |
3 घंटे |
200 |
वर्णनात्मक प्रकार |
* प्रश्न-पत्र-II के लिये 15 भाषाएँ उपलब्ध हैं:
- उड़िया/ओड़िया भाषा और साहित्य
- बंगाली भाषा और साहित्य
- उर्दू भाषा और साहित्य
- संस्कृत भाषा और साहित्य
- अंग्रेज़ी भाषा और साहित्य
- हिंदी भाषा और साहित्य
- संथाली भाषा एवं साहित्य
- पंचपरगनिया भाषा और साहित्य
- नागपुरी भाषा और साहित्य
- मुंडारी भाषा और साहित्य
- कुरुक्स भाषा और साहित्य
- कुरमाली भाषा और साहित्य
- खोरठा भाषा और साहित्य
- खड़िया भाषा और साहित्य
- हो भाषा और साहित्य
टिप्पणी:
- इस परीक्षा में कोई वैकल्पिक विषय का प्रश्न-पत्र नहीं है; सभी प्रश्न-पत्र सामान्य और अनिवार्य हैं।
- प्रश्न-पत्र-I में प्राप्त अंकों को साक्षात्कार परीक्षा की योग्यता (मेरिट) सूची या अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
अंतिम मेरिट सूची के लिये अंकों को ध्यान में रखा जाएगा |
|
मुख्य परीक्षा (प्रश्न-पत्र I को छोड़कर) |
950 अंक |
साक्षात्कार परीक्षण |
100 अंक |
कुल योग |
1050 अंक |