पीलीभीत में ‘वन्य जीव संरक्षण और सतत् पर्यटन विकास’ विषयक कार्यशाला का शुभारंभ | 10 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

6 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में ‘वन्य प्राणि सप्ताह’ के अवसर पर ‘वन्य जीव संरक्षण और सतत् पर्यटन विकास’विषयक कार्यशाला का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘सारस गणना रिपोर्ट-2023’, डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. इंडिया एवं उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा संकलित ‘लग्गा-बग्गा कॉरिडोर पुस्तक’तथा वृक्षारोपण जन अभियान-2023 की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। साथ ही सेल्फी पॉइंट का अनावरण तथा वृक्षारोपण भी किया।
  • इस अवसर पर उन्होंने 248 करोड़ रुपए की लागत से जनपद पीलीभीत के विकास की 26 परियोजनाओं एव 05 करोड़ रुपए की लागत से 51 उच्चीकृत वन विश्राम भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
  • मुख्यमंत्री ने तराई एलीफेंट रिज़र्व के ‘लोगो’तथा ‘स्क्रीन’का भी विमोचन किया।
  • मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बाघों की सुरक्षा हेतु ‘बाघ मित्र ऐप’का शुभारंभ किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाघ मित्रों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। हर्षित सरकार और निपुण वैरागी को शहद किट का सांकेतिक प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।