विक्की कुमार बने दुनिया के सबसे तेज पुरुष लेखक | 21 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के बोकारो ज़िले के अंतर्गत फुसरो के सुभाषनगर निवासी 21 वर्षीय लिविंग आइकॉन पॉल उर्फ विक्की कुमार चार दिनों में किताब लिखकर दुनिया के सबसे तेज पुरुष लेखक बने हैं। 

प्रमुख बिंदु  

  • वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से उन्हें उनकी किताब ‘द टॉपर ऑफ नेवर वेंट टू कॉलेज’के लिये यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया है। विक्की का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
  • विदित है कि उनकी पहली किताब ‘द टॉपर ऑफ नेवर वेंट टू स्कूल’थी। 
  • विक्की ने यह किताब अपने पिता भरत राम और मां भवानी देवी को समर्पित किया है।  
  • विक्की कुमार का कहना है कि यह किताब हर उस स्टूडेंट के लिये है, जो स्कूल और कॉलेज में फेल हो गए थे या अच्छा नहीं कर पाये। 
  • इस किताब में बताया गया कि कैसे कोई स्टूडेंट कुछ नियम और कुछ एक्टिविटी कर सक्सेसफुल लाइफ टॉपर बन सकता है। 
  • विक्की लाइफ टॉपर कोच, लेखक और पब्लिक स्पीकर भी हैं। उन्होंने जोश टॉक्स में भी अपनी कहानी सुनाई है।