ओलंपियन वंदना कटारिया बनी उत्तराखंड के महिला सशक्तीकरण विभाग की ब्रांड एंबेसडर | 09 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही उत्तराखंड की वंदना कटारिया को राज्य के महिला सशक्तीकरण विभाग की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • 8 अगस्त, 2021 को आयोजित तीलू रौतेली सम्मान समारोह में राज्य महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या ने वंदना कटारिया को तीलू रौतेली सम्मान के साथ उक्त विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  • ध्यातव्य है कि वंदना कटारिया भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही मैच में तीन गोल किये।
  • वंदना कटारिया उत्तराखंड के रोशनाबाद (हरिद्वार) की निवासी हैं, जो वर्ष 2006 से ही सीनियर महिला हॉकी टीम का हिस्सा हैं।
  • उत्तराखंड सरकार ने उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिये उन्हें तीलू रौतेली सम्मान व 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है