उत्तराखंड की पहली बर्ड गैलरी | 16 Jul 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड वन विभाग ने देहरादून में प्रकृति शिक्षा केंद्र में राज्य की पहली बर्ड गैलरी स्थापित की।

मुख्य बिंदु

  • यह उत्तराखंड की पक्षी विविधता को उजागर करने और इन अद्वितीय प्रजातियों के प्रति अधिक सराहना को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।
    • आगंतुकों को असंख्य पक्षी प्रजातियों और पारिस्थितिकी तंत्र में उनके कार्यों के बारे में शिक्षित करके, गैलरी संरक्षण को सुगम बनाएगी तथा इन पक्षी प्रजातियों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करेगी
    • इस गैलरी में उत्तराखंड के पक्षियों के उच्च-रिज़ॉल्यूशन के चित्र प्रदर्शित किये गए हैं, जो आगंतुकों को राज्य के पक्षी निवासियों की एक शानदार झलक प्रदान करते हैं।
  • उत्तराखंड में 710 से अधिक पक्षी प्रजातियाँ हैं, जो भारत की पक्षी प्रजातियों का 50% से अधिक है।