नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

उत्तराखंड

पाँच विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव पुरस्कार

  • 07 Nov 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

6 नवंबर, 2022 को प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन, उत्तराखंड विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। इसमें पाँच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिये पाँच विभूतियों को पुरस्कार हेतु चुना गया है। इनमें से तीन को मरणोपरांत पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • विनोद कुमार सुमन ने बताया कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल, भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
  • पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे स्व. जनरल बिपिन रावत, कवि, लेखक और गीतकार रहे स्व.गिरीश चंद्र तिवारी और साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में स्व. वीरेन डंगवाल को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।
  • प्रभारी सचिव के मुताबिक, उत्तराखंड गौरव सम्मान दिये जाने की तिथि, स्थान और समय बाद में अलग से जारी किये जाएंगे।
  • उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिये पिछले साल पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिये बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिये लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड के नाम की घोषणा हुई थी। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिये चयनित किया गया था, लेकिन पिछले साल कार्यक्रम आयोजित न होने के चलते इन विभूतियों को भी इस साल सम्मानित किया जाएगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2