स्वतंत्रता दिवस पर पाएँ सभी ऑनलाइन, पेनड्राइव कोर्सेज़, डीएलपी और टेस्ट सीरीज़ पर 40% की छूट। 15-18 अगस्त । डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिये यह फॉर्म ज़रूर भरें। कॉलबैक फॉर्म:
अभी रजिस्टर करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शुभारंभ किया

  • 19 Aug 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन से पहले 30 करोड़ रुपए से अधिक की 26 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु: 

  • महिलाओं का सशक्तीकरण: इन योजनाओं में महिलाओं से संबंधित मुद्दों जिनमें विशेष रूप से इनके आर्थिक उत्थान एवं सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महिलाओं का सशक्तीकरण सरकार के प्रमुख प्रयासों का हिस्सा हैं।
  • बुनियादी ढाँचा और कल्याण परियोजनाएँ: शुरू की गई योजनाओं में बुनियादी ढाँचे के विकास और कल्याणकारी कार्यक्रमों से संबंधित योजनाएँ शामिल है, जिनका उद्देश्य राज्य के समग्र विकास में सुधार करना है।
  • बाढ़ से बचाव के उपाय: योजनाओं के एक भाग के रूप में, मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा के लिये प्रयासों की घोषणा की, जिसमें आपदाओं के संबंध में तैयारी और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • स्थानीय महिलाओं को पहचान: मुख्यमंत्री ने जनपद में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया तथा जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पिरूल, ऐपण, सूत एवं अन्य स्थानीय उत्पादों से हस्तनिर्मित राखियों एवं अन्य निर्मित उत्पादों की सराहना की।
  • सार्वजनिक अवसंरचना के लिये नए नाम: घोषणा में चंपावत में निर्माणाधीन स्टेडियम का नाम स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखने की घोषणा भी शामिल है। 
    • इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत दुधौली के खड़कोड़ी मार्ग का नाम भारतीय सेना के शहीद कमांडो नवीन सिंह बिष्ट के नाम पर रखा जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2