उत्तर प्रदेश
15वीं हॉकी पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025
- 10 Apr 2025
- 3 min read
चर्चा में क्यों?
15वीं पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 4 से 15 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के झाँसी स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है।
मुख्य बिंदु
- चैंपियनशिप के बारे में:
- हॉकी इंडिया के अनुसार, टूर्नामेंट में वही डिवीज़न-आधारित प्रारूप अपनाया गया, जो सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लागू किया गया था।
- इस प्रतियोगिता में अब पदोन्नति और निर्वासन की प्रतिस्पर्द्धा भी शामिल हैं, जिसमें कुल 30 टीमें भाग लिया और इन्हें तीन डिवीज़नों — डिवीज़न A, डिवीज़न B और डिवीज़न C में विभाजित किया गया है।
- डिवीज़न A इस प्रतियोगिता का सर्वोच्च स्तर है, जहाँ टीमें चैंपियनशिप खिताब के लिये प्रतिस्पर्द्धा करेंगी। डिवीज़न B की टीमें अगले सीज़न में डिवीज़न A में पदोन्नति पाने के उद्देश्य से खेलेंगी, जबकि डिवीज़न C की टीमें आगामी संस्करण में डिवीज़न B में स्थान सुनिश्चित करने के लिये संघर्ष करेंगी।
मेजर ध्यानचंद
- मेजर ध्यानचंद एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे जिन्होंने वर्ष 1926 से 1949 तक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खेली।
- वह तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थे, जिन्होंने वर्ष 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक संस्करणों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
- खेल में उनके असाधारण कौशल के चलते उन्हें 'हॉकी के जादूगर' की उपाधि दी गई।
- ध्यानचंद ने अपने भाई रूप सिंह के साथ मिलकर भारत के 35 गोलों की संख्या में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके चलते उन्हें 'हॉकी ट्विन्स' के नाम से भी जाना गया।
- वर्ष 1934 में ध्यानचंद को भारतीय टीम की कप्तानी से सम्मानित किया गया।
- मेजर ध्यानचंद वर्ष 1956 में सेना में मेजर पद से सेवानिवृत्त हुए और उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
- हर साल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके योगदान को सम्मान देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।