उत्तर प्रदेश ने जूनियर राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप जीती | 18 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 16 सितंबर, 2023 को उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित डॉ. बी सी राय ट्रॉफी जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब उत्तर प्रदेश ने जीता।

प्रमुख बिंदु

  • उत्तर प्रदेश ने फाइनल में पश्चिम बंगाल को 2-1 गोल से हराया।
  • उत्तर प्रदेश के लिये लखनऊ के निरंजन जंगशाही ने 31वें और कुलदीप सिंह ने 80वें मिनट में गोल दागे। पश्चिम बंगाल की ओर से एकमात्र गोल तनवीर डे ने 70वें मिनट में किया।
  • इस टूर्नामेंट में लखनऊ मंडल की ओर से निरंजन जंगशाही ने सबसे ज्यादा आठ गोल किये। वह लखनऊ के सहारा क्लब के लिये खेलते हैं।