प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023

  • 17 Jul 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों? 

14 से 16 जुलाई, 2023 तक उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु  

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मॉस्को, दुबई व बहरीन को निर्यात किये जाने वाले आम के ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  
  • इसके तहत लखनऊ से 02 टन आम मॉस्को, 12 टन आम बहरीन और 01 टन आम दुबई निर्यात किया जा रहा है। 
  • मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट आम उत्पादक बागवानों, कृषकों व आम निर्यातकों को सम्मानित किया। साथ ही, उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023 की स्मारिका का विमोचन किया।  
  • आम महोत्सव के माध्यम से किसानों और बागवानों की मेहनत व प्रदेश की औद्यानिक फसलों की संभावनाओं को देखने, समझने का अवसर प्राप्त हो रहा है।  
  • आम महोत्सव प्रदेश के कृषि उत्पादों को देश व दुनिया के बाज़ार में स्थान दिला रहा है। यह अन्नदाता किसानों की आय को बढ़ाने का एक मंच है।  
  • विदित है कि प्रदेश में आम की लगभग 01 हज़ार प्रजातियों का उत्पादन किया जाता है। इन आमों को जून से अगस्त माह तक प्रदेश सहित देशवासियों व दुनिया के अन्य देशों की मांग के अनुरूप आपूर्ति करने का कार्य किया जा रहा है। 
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादों व फसलों के निर्यात से हमारे अन्नदाता किसानों की आय को कई गुना बढ़ाने में मदद मिलेगी।  
  • उल्लेखनीय है कि 07 से 09 जुलाई, 2023 को रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित आमरस महोत्सव में प्रदेश के कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सम्मिलित हुआ। इस प्रतिनिधिमंडल ने वहाँ प्रदेश के आम की प्रजातियों की मांग की संभावनाओं को देखा। उत्तर प्रदेश के आम की मांग यहाँ बहुत ज्यादा है। 
  • मॉस्को में 800 रुपए किलो के दाम पर प्रदेश के बागवानों/कृषकों के आम खरीदे जा रहे हैं। किसानों को प्रति किलो 600 रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है, जो यहाँ के बाज़ार मूल्य से कई गुना अधिक है। अपने कृषि उत्पादों को खाड़ी देशों व यूरोपीय देशों तक पहुँचाने का यह सबसे अच्छा समय है।

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow