प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में नदियों के किनारे 3.72 करोड़ पौधे लगाए जाएँगे

  • 24 Jul 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश सरकार ने “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024” शुरू किया है, जिसका लक्ष्य राज्य भर में नदी तटों पर 3,72,66,000 पौधे लगाना है।

मुख्य बिंदु 

  • शामिल किये गए नदी तट
    • गंगा: गंगा नदी के किनारे 5,096.42 हेक्टेयर भूमि पर 77.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। 
    • यमुना: यमुना नदी के किनारे 534 स्थानों पर 98.47 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जो 6,581.32 हेक्टेयर भूमि को कवर करेंगे
    • हिंडन: 270.13 हेक्टेयर भूमि पर चार लाख पौधे हिंडन नदी की शोभा बढ़ाएंगे।
  • प्रोत्साहन योजना: प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, वाराणसी, गाज़ीपुर, मिर्ज़ापुर, भदोही, काशी वन्यजीव और बलिया सहित गंगा के किनारे वन प्रभागों में, स्वच्छ गंगा के लिये राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित एक प्रोत्साहन योजना लागू की जा रही है।
  • वृक्षों की किस्में: नदी के किनारों पर नीम, सहजन, इमली, अर्जुन, जामुन, बेल, आम, महुआ, सागौन, शीशम, गुतील, बाँस, पीपल, पक्कड़ और बरगद सहित विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए जाएंगे।
  • औषधीय पौधे: यह पहल नर्सरियों के सहयोग से 2,500 हेक्टेयर निजी भूमि पर औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती को भी बढ़ावा देती है।
  • यह प्रयास न केवल राज्य के हरित आवरण को बढ़ाता है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2