उत्तर प्रदेश सरकार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर यात्रियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाएगी | 14 Oct 2024

चर्चा में क्यों?

दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति के उत्तर में, उत्तर प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा में सुधार के लिये यात्री परिवहन के लिये ट्रैक्टर ट्रॉलियों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा रही है।

मुख्य बिंदु 

  • ट्रैक्टर ट्रॉली प्रतिबंध पर सख्त प्रवर्तन: उत्तर प्रदेश सरकार ने कई दुर्घटनाओं के बाद यात्री परिवहन के लिये ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर प्रतिबंध लागू करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।
  • ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर ग्रामीण निर्भरता: यात्रियों के उपयोग के लिये प्रतिबंधित होने के बावजूद, किफायती और सुलभ होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर ट्रॉलियों का आमतौर पर उपयोग किया जाता है।
  • जन जागरूकता अभियान: सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान शुरू करने की योजना बना रही है, जिसमें सुविधा की अपेक्षा सुरक्षा के महत्त्व पर ज़ोर दिया जाएगा।
  • नियोजित सुरक्षा उपाय: जनता को शिक्षित करने और सुरक्षित परिवहन विकल्पों को बढ़ावा देने के लिये पोस्टर और संदेश (Messaging) अभियान का उपयोग किया जाएगा।