केंद्रीय मंत्री ने वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा किया | 26 Aug 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले के चंपारण शहर में महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम में पूजा-अर्चना की।

मुख्य बिंदु

  • केंद्रीय मंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास बैठकों के लिये छत्तीसगढ़ का दौरा किया।
  • महाप्रभु वल्लभाचार्य:
    • वल्लभाचार्य एक पूजनीय व्यक्ति थे, जिनकी वेदों और उपनिषदों पर गहन पकड़ थी। उन्हें वल्लभ एवं महाप्रभु वल्लभाचार्य की उपाधियों से जाना जाता था।
    • उन्होंने शुद्ध अद्वैत या शुद्ध अद्वैतवाद के दर्शन की स्थापना की। उन्होंने भारत के ब्रज क्षेत्र में कृष्ण-केंद्रित पंथ, वैष्णववाद के पुष्टि संप्रदाय की भी स्थापना की।
    • उन्होंने वेदांत दर्शन की अपनी स्वयं की व्याख्या विकसित करने के बाद जगद्गुरु आचार्य और पुष्टिमार्ग भक्ति विद्यालय के गुरु की भी स्थापना की।
    • उनका जन्म 1479 ई. में छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले के चंपारण शहर में हुआ था।

वेद और उपनिषद

  • वेद:
    • वेद चार हैं: ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद।
    • "वेद" शब्द मूल धातु "विद" से बना है, जिसका अर्थ है "आध्यात्मिक ज्ञान" या "ज्ञान का विषय"।
    • वेदों की रचना वैदिक कवियों और ऋषियों द्वारा की गई थी, जिन्होंने ब्रह्मांडीय रहस्यों का वर्णन करने के लिये संस्कृत काव्य का प्रयोग किया था।
  • उपनिषद:
    • इन्हें वेदांत भी कहा जाता है, ये भारतीय दर्शन का स्रोत हैं और इनकी संख्या सामान्यतः 108 है, हालाँकि ज्ञात है कि इनकी संख्या 200 से भी अधिक है।
    • "उपनिषद" शब्द का अर्थ है "(गुरु के) निकट बैठना" और शिक्षक प्रायः जंगल में अपने विद्यार्थियों को मौखिक रूप से इन्हें पढ़ाते थे।
    • दस मुख्य उपनिषद हैं ईश, केन, कठ, प्रश्न, मुण्डक, माण्डूक्य, तत्तिरीय, ऐतरेय, छान्दोग्य और बृहदारण्यक।