केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने हरियाणा को दी बड़ी सौगात | 21 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

20 जून, 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के सोनीपत ज़िले में राज्य को सौगात देते हुए दिल्ली से पानीपत तक आठ लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 फ्लाई ओवरों का लोकार्पण किया।  

प्रमुख बिंदु 

  • यह परियोजना 24 किलोमीटर लंबी है और इस पर लगभग 900 करोड़ रुपए की लागत आई है। 
  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के अलावा करनाल बाईपास तथा अंबाला शहर के लिये नए बाईपास का भी शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 3700 करोड़ रुपए है। 
  • इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 17 नेशनल हाईवे बन चूके हैं और हरियाणा शायद एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जिसके सब ज़िला केंद्र नेशनल हाईवे से जुड़ गए हैं।