प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

राज्य पुलिस अकादमी और पुलिस प्रशिक्षण स्कूल को यूनियन होम मिनिस्टर ट्रॉफी

  • 09 Mar 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्य पुलिस अकादमी (चंदखुरी), पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (राजनांदगाँव) तथा एक पुलिस थाना सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों, पदक तथा ट्रॉफी एवं मेडल से नवाज़ा गया।

प्रमुख बिंदु 

  • यह पुरस्कार संबंधित संस्थाओं तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग वर्षों में उनके उत्कृष्ट कार्य तथा सेवाओं के लिये प्रदान किया गया है।
  • गृह मंत्रालय द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी को राजपत्रित अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु वर्ष 2019-20 के लिये और पुलिस प्रशिक्षण स्कूल, राजनांदगाँव को नव आरक्षकों के प्रशिक्षण हेतु वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के लिये यूनियन होम मिनिस्टर ट्रॉफी दी गई है। 
  • गायत्री सिंह, नजमुस साकिब एवं चित्रसेन सिंह खरसन को वर्ष 2019 के लिये तथा राम श्रृंगार यादव एवं केसरी नंदन को वर्ष 2021 के लिये ‘असाधारण आसूचना कुशलता पदक’ प्रदान किया गया है। 
  • थाना झिलमिली (ज़िला- सूरजपुर) को ‘उत्कृष्ट थाना सम्मान, 2020’ प्रदान किया गया है, जो पूरे देश में चौथे स्थान पर रहा। 
  • इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिये तथा 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को 2020-21 के लिये यूनियन होम मिनिस्टर मेडल पुरस्कार दिया गया है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow