प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

दो कुलपति कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित

  • 08 Mar 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

7 मार्च, 2022 को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राजभवन में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकुल नारायण देव तथा सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सोनाझरिया मिंज को कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • इसके साथ ही दोनों कुलपति को अपने-अपने विश्वविद्यालय के अंतर्गत एनसीसी ऑफिसर एवं कैडेट्स के लिये कर्नल कमांडेंट के पद पर नियुक्त किया गया।
  • विदित हो कि रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से चयनित उन कुलपतियों को ही मानद कर्नल की उपाधि दी जाती है जिन्होंने एनसीसी के विस्तार एवं उत्थान के लिये अपने विश्वविद्यालय में विशेष योगदान दिया है।
  • इन कुलपतियों ने अपने विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को प्रोत्साहित करने का कार्य किया। इनके इन कार्यों को देखते हुए एनसीसी महानिदेशक की अनुशंसा पर भारत सरकार ने उन्हें कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया।
  • समारोह में एनसीसी के वायु सेना एवं नौसेना अंग के कैडेट्स ने कई हवाई जहाज़ एवं समुद्री जहाज़ के मॉडल्स का भी प्रदर्शन किया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2