पैरा एशियन गेम 2022 के लिये प्रदेश के 2 खिलाड़ियों का हुआ चयन | 21 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 20 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार चीन में 16 अक्तूबर से शुरू होने वाले पैरा एशियन गेम 2022 के लिये भारतीय टीम में उत्तराखंड के 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • चयनित खिलाड़ियों में राज्य के उधमसिंह नगर के कालीनगर निवासी नीलिमा राय और हल्द्वानी निवासी निर्मला मेहता शामिल हैं।
  • ऑलराउंडर खिलाड़ी नीलिमा राय का चयन लॉन बॉल, थ्रो बॉल, तैराकी और अन्य पैरा खेलों के लिये हुआ है।
  • विदित है कि नीलिमा राय ने अब तक विभिन्न स्पर्द्धओं में 22 पदक जीते हैं।
  • ‘तीलू रौतेली अवॉर्ड’ से सम्मानित नीलिमा राय वर्तमान में भारतीय महिला पैरा थ्रो बॉल की कप्तान हैं।
  • हल्द्वानी निवासी निर्मला मेहता का चयन लॉन बॉल खेल के लिये हुआ है।