तुलसी जयंती | 16 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

14-15 अगस्त, 2021 को मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा तुलसी जयंती के अवसर पर भक्ति संगीत, नृत्य और संवाद पर केंद्रित दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आदिवासी लोक कला एवं भाषा विकास अकादमी तुलसी शोध संस्थान-चित्रकूट में किया गया।
  • इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप्ति गेदम परमार एवं उनके समूह भोपाल के ‘भक्ति संगीत’ और आचार्य मिथिला प्रसाद त्रिपाठी, इंदौर द्वारा हनुमान की भक्ति पर केंद्रित ‘व्याख्यान’ से हुई।
  • दीप्ति ने संगीत में अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता प्रकाश गेदम और शिक्षक इंदा गेदम से चार साल की उम्र से शुरू की थी। वर्तमान में वे प्रसिद्ध गायक ग्वालियर घराने के पं. सज्जनलाल ब्रह्मभट्ट रसरंग से ख्याल गायन और ठुमरी, टप्पा, दादरा, चतुरंगा, त्रिवत में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
  • गौरतलब है कि दीप्ति ने 2007 में आयोजित 12वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव, पुणे में शास्त्रीय संगीत (हिंदुस्तानी गायन) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मंचों में सफल प्रस्तुति दी। वर्तमान में वह आकाशवाणी दूरदर्शन भोपाल की ‘बी’ उच्च श्रेणी की कलाकार हैं।