उत्तराखंड में बाघों की आबादी | 09 Jan 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में वर्ष 2006 और वर्ष 2022 के बीच उत्तराखंड में बाघों की आबादी 314% की दर से बढ़ी है। उत्तराखंड वन्यजीव अधिकारियों के अनुसार, उत्तराखंड में बाघों की आबादी का घनत्व विश्व में सबसे अधिक है।

मुख्य बिंदु:

  • बाघों की आबादी जो वर्ष 2006 में 178 थी, वर्ष 2022 में बढ़कर 560 हो गई, जिसमें 314% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • राज्य में वन्य जीवों की आबादी में वृद्धि हाल के वर्षों में वन विभाग द्वारा उनके आवास की स्थिति में सुधार के लिये उठाए गए कदमों के कारण है।
  • वर्ष 2023 में बाघों के हमलों में मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
    • बाघों के अलावा तेंदुए, हाथी और साँप जैसे जानवरों के साथ मुठभेड़ में मारे गए लोगों की कुल संख्या वर्ष 2021 में 71, वर्ष 2022 में 82 तथा वर्ष 2023 में 66 थी।
    • मानव-पशु संघर्ष में घायल व्यक्तियों की संख्या वर्ष 2021 में 361, वर्ष 2022 में 325 और वर्ष 2023 में 317 थी।
  • उत्तराखंड में दो टाइगर रिज़र्व हैं:
  • राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
  • कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व