‘द साइबेरियन स्ट्रे’ | 20 May 2023

चर्चा में क्यों?

18 मई, 2023 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को राजभवन में कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत छात्राओं आशी गालरिया और अस्मी ढाकर ने संयुक्त रूप से लिखी अपनी पुस्तक‘द साइबेरियन स्ट्रे’की प्रथम प्रति भेंट की। 

प्रमुख बिंदु  

  • पुस्तक लेखक आशी गालरिया ने बताया कि उनकी यह पुस्तक जानवर और मनुष्य के प्रेम से जुड़ी मार्मिक कथा है। इसमें बच्चे एलन और उसके पालतू कुत्ते सफायर के रिश्तों के आलोक में कहानी के अनूठे सूत्र पिरोए गए हैं। 
  • उल्लेखनीय है कि लेखिका आशी इस समय जयश्री पेडीवाल ग्लोबल स्कूल की छात्रा है। उसने यह पुस्तक तब लिखने की पहल की थी जब वह आठवी की छात्रा थी। वह आरंभ से ही मेधावी रही है।