राज्यपाल ने वाल्मीकि रामायण के चार संक्षिप्त संस्करण के रूप में प्रकाशित पुस्तकों का किया विमोचन | 05 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 1 सितंबर, 2023 को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य के अंबाला ज़िले में स्थित रामायण प्रसार परिशोध प्रतिष्ठान द्वारा वाल्मीकि रामायण के चार संक्षिप्त संस्करण के रूप में प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • राज्यपाल को इस बात से अवगत कराया गया कि रामायण का 435 भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा और वर्तमान में 15 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है और 13 भाषाओं में अनुवाद का कार्य चल रहा है।
  • प्रतिष्ठान के सचिव ने अन्य शोध कार्यों की योजना से अवगत कराते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य वाल्मीकि रामायण के आधार पर संविधानसम्मत और विकास आधारित नीति-निर्माण करना, मूल्यांकन का प्रारूप तैयार करना भी है।