ताज महोत्सव | 05 Mar 2025
चर्चा में क्यों
18 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक आगरा के शिल्प ग्राम में ताज महोत्सव का आयोजन किया गया।
मुख्य बिंदु
- आयोजन के बारे में:
- ताज महोत्सव में भारतीय कला, शिल्प, संगीत, नृत्य और व्यंजनों का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव के दौरान, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिल्प प्रदर्शनियाँ और खाद्य मेले आयोजित किये गए।
- आयोजन: यह ताज महोत्सव का 33वाँ संस्करण था जिसका आयोजन ताज महोत्सव समिति द्वारा किया गया।
- थीम: महोत्सव की थीम 'धरोहर' थी, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।
- प्रमुख कार्यक्रम
- अटल उद्यान में पुष्प प्रदर्शनी
- परिधान शो
- हमारी धरोहर हमारी पहचान
- सूर सरोवर पक्षी विहार में बर्ड वॉचिंग
ताज महोत्सव:
- परिचय:
- यह आगरा के शिल्पग्राम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक जीवंत 10 दिवसीय उत्सव है।
- यह उत्सव 18वीं और 19वीं शताब्दी के दौरान उत्तर प्रदेश में विकसित समृद्ध मुगल एवं नवाबी संस्कृति से प्रेरित होता है।
- उद्देश्य
- ताज महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1992 में आगरा के स्थानीय कारीगरों और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिये की गई थी।
आगरा ज़िला
- परिचय
- यह उत्तर प्रदेश राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे अवस्थित है।
- इस ज़िले का अक्षांश 27.11' उत्तर व देशांतार 78.0' से 78.2' पूर्व है।
- यह राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के साथ अंतर्राज्यीय सीमा बनता है।
- स्थापना:
- आधुनिक आगरा की स्थापना 1504 ई० में सिकंदर लोदी द्वारा की गई थी।
- 1504 ई० में उसने अपनी राजधानी को दिल्ली से आगरा स्थानांतरित किया था।
- प्रमुख दर्शनीय स्थल:
- ताजमहल
- आगरा किला
- फतेहपुर सीकरी
- इतमाद-उद-दौला का मकबरा
- अकबर का मकबरा
- बुलंद दरवाज़ा
- मोती मस्जिद
- कीठम झील (सूरी सरोवर पक्षी विहार)