नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

उत्तर प्रदेश

ताज महोत्सव

  • 05 Mar 2025
  • 3 min read

चर्चा में क्यों 

18 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक आगरा के शिल्प ग्राम में ताज महोत्सव का आयोजन किया गया।

मुख्य बिंदु 

  • आयोजन के बारे में:
    • ताज महोत्सव में भारतीय कला, शिल्प, संगीत, नृत्य और व्यंजनों का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव के दौरान, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिल्प प्रदर्शनियाँ और खाद्य मेले आयोजित किये गए।
    • आयोजन: यह ताज महोत्सव का 33वाँ संस्करण था जिसका आयोजन ताज महोत्सव समिति द्वारा किया गया।
    • थीम: महोत्सव की थीम 'धरोहर' थी, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।
    • प्रमुख कार्यक्रम
      • अटल उद्यान में पुष्प प्रदर्शनी
      • परिधान शो
      • हमारी धरोहर हमारी पहचान 
      • सूर सरोवर पक्षी विहार में बर्ड वॉचिंग

ताज महोत्सव:

  • परिचय: 
  • यह आगरा के शिल्पग्राम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक जीवंत 10 दिवसीय उत्सव है। 
  • यह उत्सव 18वीं और 19वीं शताब्दी के दौरान उत्तर प्रदेश में विकसित समृद्ध मुगल एवं नवाबी संस्कृति से प्रेरित होता है।
  • उद्देश्य 
  • ताज महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1992 में आगरा के स्थानीय कारीगरों और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिये की गई थी। 

आगरा ज़िला 

  • परिचय 
    • यह उत्तर प्रदेश राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे अवस्थित है। 
    • इस ज़िले का अक्षांश 27.11' उत्तर व देशांतार 78.0' से 78.2' पूर्व है। 
    • यह राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के साथ अंतर्राज्यीय सीमा बनता है। 
  • स्थापना: 
    • आधुनिक आगरा की स्थापना 1504 ई० में सिकंदर लोदी द्वारा की गई थी।
    • 1504 ई० में उसने अपनी राजधानी को दिल्ली से आगरा स्थानांतरित किया था
  • प्रमुख दर्शनीय स्थल:


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2