सतलज-यमुना लिंक नहर | 30 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे, क्योंकि सतलज-यमुना लिंक (SYL) नहर मुद्दे पर पहले आयोजित बैठक पर हरियाणा तथा पंजाब के बीच विवाद सुलझाने में विफल रहा था।

मुख्य बिंदु:

  • SYL के निर्माण के महत्त्व को रेखांकित करते हुए पंजाब सरकार केंद्र सरकार को एक हलफनामा सौंपेगी, जिसमें SYL और पानी की स्थिति के बारे में विवरण दिया जाएगा।
  • अधिकारियों के अनुसार, पंजाब के पास हरियाणा के साथ साझा करने के लिये कोई अधिशेष पानी नहीं है तथा अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार उपलब्धता के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है।
    • पंजाब में 76.5% ब्लॉक (153 में से 117) का अत्यधिक दोहन किया गया है। यहाँ भूजल दोहन 100% से अधिक होने का अनुमान है। जबकि हरियाणा में अतिदोहित ब्लॉकों का आँकड़ा 61.5% (143 में से 88) है।
  • इससे पहले शीर्ष न्यायालय ने केंद्र सरकार को पंजाब में उस ज़मीन का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था जो SYL नहर के निर्माण के लिये सौंपी गई थी।