प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

दुमका के जरमुंडी में जल्द खुलेगा प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल

  • 22 Aug 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार दुमका के जरमुंडी में जल्द ही राज्य का दूसरा सैनिक स्कूल खुलेगा। इसके लिये सरकार ने ज़मीन पहले ही चिह्नित कर दी है।  

प्रमुख बिंदु  

  • दुमका ज़िले के अपर समाहर्ता राजीव कुमार ने बताया कि सैनिक स्कूल के लिये जरमुंडी प्रखंड के विशुनपुर में 50 एकड़ ज़मीन को चयनित किया गया है। जल्द ही केंद्रीय टीम इसको लेकर जरमुंडी प्रखंड के विशुनपुर मौजा का दौरा कर सकती है। 
  • विदित है कि दुमका के जरमुंडी में खुलने वाला यह सैनिक स्कूल राज्य का दूसरा सैनिक स्कूल होगा। झारखंड में तिलैया में एक सैनिक स्कूल पहले से है। 
  • सैनिक स्कूल रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित होता है और पूर्णत: आवासीय होता है। सीबीएसई पाठ्यक्रम में यहाँ पढ़ाई होती है। देश के अधिकांश राज्यों में सैनिक स्कूल हैं।  
  • देशभर में अभी कुल 33 सैनिक स्कूल संचालित हैं। बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहाँ दो-दो सैनिक स्कूल हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में तीन सैनिक स्कूल हैं।
  • सैनिक स्कूल मूलरूप से देश की रक्षा सेवाओं में योग्य अधिकारी तैयार करने के ध्येय से स्थापित किये जाते हैं। यह स्कूल राष्ट्रीय डिफेंस एकेडमी और भारतीय नौसेना अकेडमी में अधिकारी वर्ग के पदों के लिये विद्यार्थियों को तैयार करते हैं।  
  • सेना में अनुशासन और दक्षता की बहुत आवश्यकता होती है। इसके लिये ऐसे बच्चों को तैयार करना होता है, जो बचपन से ही अनुशासित और तेज-तर्रार हों। इसके लिये कम आयु से ही बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना होता है। यह देश के सामान्य स्कूलों में इसलिये संभव नहीं है, क्योंकि वहाँ पर अच्छी आधारभूत संरचना और योग्य प्रशिक्षक नहीं होते हैं, जो सेना की आवश्यकताओं के अनुसार छोटे बच्चों को योग्य सैनिक अधिकारी बनने के लिये तैयार कर सकें।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow