प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

राज्य में अब तक धान की खरीदी का आँकड़ा 94.57 लाख मीट्रिक टन के पार

  • 01 Feb 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

31 जनवरी, 2022 तक छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में 94.57 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बना है। पिछले सीजन 2020-21 में आज की स्थिति में 92.803 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।

प्रनुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि गत वर्ष आज की तिथि तक 20.54 लाख किसानों ने धान बेचा था, वहीं इस वर्ष 21.38 लाख किसानों से धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में अब तक किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 17,906.33 करोड़ रुपए जारी कर दिये गए हैं। 
  • किसानों की मांग और जरूरत को ध्यान में रखते हुए किसानों की सहूलियत के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की तिथि एक सप्ताह और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब पंजीकृत किसानों से 7 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी।
  • राज्य सरकार ने इस वर्ष 24 लाख से अधिक किसानों से 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। अब तक मिलर्स द्वारा डीओ और टीओ के माध्यम से 54.99 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।
  • छत्तीसगढ़ राज्य ने केंद्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 14.46 लाख मीट्रिक टन केंद्रीय पूल में गुणवत्तापूर्ण चावल जमा करा चुके हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 8.03 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 6.42 लाख मीट्रिक टन जमा चावल शामिल है। वहीं छत्तीसगढ़ को इस साल केंद्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराना है।
  • उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत 1 दिसंबर, 2021 से हुई है। इस साल धान बेचने के लिये रिकॉर्ड 24 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत धान का रकबा भी 30 लाख 15 हजार हेक्टेयर से अधिक है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow