सिमडेगा को जल्द मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम | 08 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि स्टेडियम का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने से जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम में खेलों का आयोजन किया जा सकेगा।

प्रमुख बिंदु

  • स्टेडियम का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जिसकी आधारशिला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 20 अक्टूबर, 2021 को हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सिमडेगा में रखी थी।
  • स्टेडियम परिसर में 50 शबया वाले महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिये हॉस्टल का निर्माण हो रहा है। स्टेडियम में तीन हज़ार दर्शकों के आधुनिक सुविधा के साथ बैठने की व्यवस्था होगी।
  • इसके पवेलियन भवन में खिलाड़ियों के लिये चेंजिंग रूम, जिम, चिकित्सक और कोच के लिये रूम, स्टेडियम के पास विशाल पोडियम का भी निर्माण किया जा रहा है। 
  • उल्लेखनीय है कि इसी तर्ज़ पर खूँटी में भी निर्मित किये जा रहे हॉकी स्टेडियम और स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।